Let’s travel together.

जब पंकज कपूर ने 16 साल की एक्ट्रेस से रचा ली थी शादी फिर ऐसे हुई पत्नी सुप्रिया से मुलाकात

132

 बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर पंकज कपूर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज अपने डार्क किरदारों के लिए काफी फेमस हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी पंकज खूब सुर्खियों में रहे हैं। पंकज कपूर का जन्म 1954 में लुधियाना में हुआ था। पढ़ाई में टॉपर होने के साथ-साथ पंकज को स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग का काफी शौक था। स्कूल में वे थिएटर और प्ले में भाग लिया करते थे। स्कूल पूरा करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। साल 1973 में पंकज ने अपने इंजीनियरिंग एग्जाम में टॉप किया। इसके बाद उनकी अच्छी खासी नौकरी भी लग गई थी।

पंकज कपूर का फिल्मी करियर कैसे शुरू हुआ?

इन सबके बाद भी पंकज एक्टिंग छोड़ने का मन नहीं बना पाए। उन्होंने अपना थिएटर जारी रखा और वे एक बेहतरीन एक्टर बने। फिल्मों में आने से पहले पंकज ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया।

उन्होंने नीम का पेड़, करमचंद और ऑफिस ऑफिस जैसे सीरियल्स में काम किया है। काफी मेहनत के बाद उन्हें जाने भी दो यारों, मकबूल, हल्ला बोल, आघात, रोजा, मंडी, गांधी और दस जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

पंकज कपूर की पहली पत्नी कौन थी?

जब पंकज थिएटर करते थे, तब उनकी मुलाकात नीलिमा से हुई। 16 साल की नीलिमा डांस में माहिर थीं। थिएटर में पंकज और नीलिमा अच्छे दोस्त बन गए। दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने साल 1975 में शादी की।

शाहिद कपूर की मां कौन है?

उस समय पंकज 21 साल के थे और नीलिमा सिर्फ 16 साल की थीं। शादी के कुछ साल बाद शाहिद कपूर का जन्म हुआ। लेकिन नीलिमा और पंकज के बीच सबकुछ ठीक न होने की वजह से दोनों ने तलाक ले लिया। 9 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 1985 में तलाक ले लिया। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

कैसे हुई थी सुप्रिया और पंकज की मुलाकात?

इसके बाद मौसम फिल्म की शूटिंग के दौरान पंकज की मुलाकात सुप्रिया पाठक से हुई, सुप्रिया भी तलाकशुदा थीं। कुछ समय बाद पंकज और सुप्रिया की दोस्ती प्यार में बदली। पंकज ने अपने तलाक के चार साल बाद सुप्रिया से शादी की। आज दोनों के दो बच्चे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811