Let’s travel together.

13 माह का बालक पानी से भरी बाल्टी में गिरा मौत

98

भोपाल। शहर के कोलार थाना इलाके में एक 13 माह के बच्चे की घर में रखी पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जब यह घटना हुई, उस वक्‍त बच्‍चे के माता-पिता घर आए मेहमानों की आवभगत में लगे थे। बच्चे की तरफ से ध्यान हटते ही वह बाल्टी के पास पहुंच गया था।

कोलार थाने के एसआइ रविंद्र चौकले ने बताया कि अतीक खान ग्राम गेहूंखेड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। वह वैल्डिंग का काम करते हैं। उनके तीन बच्चों में सबसे छोटा मुदस्सिर 13 माह का था। पिछले दिनों ही उसने चलना शुरू किया था। वर्तमान में अतीक के माता-पिता रिश्तेदारी में शहर से बाहर गए हुए हैं। 18 मई की सुबह अतीक के घर कुछ मेहमान आ गए थे। सुबह करीब नौ बजे पति-पत्नी मेहमानों की आवभगत करते हुए उनसे बातचीत करने में मशगूल हो गए थे। इस दौरान उनका मुदस्सिर की तरफ से ध्यान हट गया था। वह धीरे-धीरे चलते हुए घर के दरवाजे के पास पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। पानी से खेलते समय संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल बाल्टी में गिर गया।

हालाकि घटना के तुरंत बाद अतीक की पत्नी की नजर बच्चे पर पड़ गई। उसने बच्‍चे को पानी से बाहर निकाला तो उसकी सांस चल रही थी। वे लोग उसे लेकर जेके अस्पताल पहुंचे। 19 मई को उसे न्यूमार्केट स्थित एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। इसके बाद गुरुवार रात करीब 11:30 बजे बच्चे को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने मुदस्सिर को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत होने से घर में मातम का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811