Let’s travel together.

क्रूरता, घरेलू हिंसा के लिए महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता

0 202

सुरेन्द्र जैन रायपुर

महिलाओं के प्रति होने वाले क्रूरता, घरेलू हिंसा एवं अन्य अपराधों में जिला रायपुर में 24 घंटे से कम समय में विधिक सहायता दी जा रही है।
अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल के संयुक्त रूप से परिचर्चा हुआ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न योजनाओं के तहत जिला रायपुर में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में 24 घंटे से कम समय में भी निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किया जा रहा है।
इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा कु. देवकी साहू पैरालीगल वॉलिटियर को महिला थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है। उक्त वांलिटियर जिले में महिलाओं से संबंधित होने वाले अपराध जो महिला थाने में आते हैं उनमें उपस्थित होकर पीड़ित पक्षकारों को तत्काल विधिक सहायता प्रदान करती है। इसके पश्चात यदि उन्हें निःशुल्क रूप से अधिवक्ता की आवश्यकता होती है या अधिवक्ता की सहायता चाहती है तो वह प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर कुछ ही घंटों में उन्हें नियमानुसार अधिवक्ता प्रदान कराती है ऐसे प्रकरणों में अधिवक्ता प्रदान करने में किसी प्रकार कोई विलंब नही होता है।
इसके अतिरिक्त पीड़ित महिलाओं के जितने भी दस्तावेज होते हैं वह भी निःशुल्क रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से तैयार किए जाते है। वर्तमान में कई प्रकरणों में कुछ ही घंटो में पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करायी गयी है।जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि हर नारी के विधिक अधिकारों की रक्षा करने का दायित्व संविधान हम पर अधिरोपित करता है। इस कर्तव्य का निर्वहन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरी कर्मठता के साथ किया जाएगा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि प्राधिकरण तथा पुलिस प्रशासन लगातार समन्वय स्थापित कर महिलाओं के प्रति सतत् रूप से कार्य कर रहा है। जिससे महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा की गारण्टी सुनिश्चित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811