मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज क्षेत्र के सरार गांव में मंगलवार देर रात खाना बनाते समय गैस रेगुलेटर से रिसाव होने पर आग लग गई। आग लीला किशन मीणा के घर में भड़क उठी, जिससे भारी नुकसान हुआ।
आग में पलंग, कपड़े, बिस्तर सहित घरेलू सामान,मकान का छप्पर भी आग की चपेट मे आ जाने के कारण जलकर राख हो गया
। गांव के एक युवक ने साहस दिखाते हुए गैस सिलेंडर को घर से बाहर फेंका दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। नहीं तो बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती। ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हर साल आगजनी की घटनाओं से नुकसान हो रहा है, लेकिन समय पर राहत नहीं मिलती।
फायर ब्रिगेड को सांची (25 किमी) या रायसेन (31 किमी) से बुलाना पड़ता है। फायर ब्रिगेड को पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग जाता है तब तक आग विकराल धारण कर लेती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दीवानगंज पुलिस चौकी पर स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए, ताकि समय पर आग पर काबू पाया जा सके।
घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में फायर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को एक बार फिर उजागर किया है।