Let’s travel together.

धड़ल्ले से चलता है कबाड़ का गौरखधंधा

0 877

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां थाना क्षेत्र के सांकरा में कबाड़ की आड़ में अफरा तफरी  का गोरखधन्धा पुनः तेजी से पैर पसारने लगा है।

सूत्रों के मुताबिक अवैध कबाड़ का गौरखधंधा करने वालो ने सांकरा धनेली के बीच सांकरा की सीमा में किराए से यार्ड तक ले रखा है जहां से यह गौरखधंधा संचालित होता है सांकरा ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच भी कई बार अवैध कबाड़ा कारोबार को बन्द कराने की मांग कर चुके हैं ।

*फेक्ट्रियो से निकलते ही वाहन पहुचते हैं यार्ड में*

सूत्रों की माने तो अवैध कबाड़ की आड़ में भी अफरा तफरी का गौरखधंधा चलता है कुछ बड़े उधोगो के कर्मियों से मिलीभगत के चलते मालवाहक वाहनों में लोहा अधिक मात्रा में बाहर आता है उदाहरणार्थ किसी बड़े प्लांट से किसी खरीददार को जितने टन माल जाना होता है उससे एक दो टन अधिक ही माल बाहर आता है लेकिन कर्मियों की मिलीभगत के चलते संबंधित कंपनी के कांटा पर उस अधिक माल को नहीं दर्शाते बल्कि कांटा से उतना ही वजन दर्शाया जाता है जितना माल क्रेता के यहां जाना है इसके बाद प्लांट से निकलते ही मालवाहक वाहन सीधे कबाड़ी के यार्ड में पहुचता है जहां जो माल अधिक मात्रा में लाया गया है उसे उतारता है इस तरह का गौरखधंधा रातभर चलता है और सुबह होने से पहले पहले ही कबाड़ी उस माल को छोटे भट्टी प्लांट में ठिकाने लगा देते हैं

जानकर भी हैं अनजान

   सूत्रों की माने तो ऐंसा कतई  नहीं कि जिम्मेदारों को इसकी भनक न हो कब कहाँ कौन कबाड़ी क्या कर रहा है किस तरह की हेराफेरी करता है किन बड़े उधोगो के कर्मियों की सेटिंग से माल बाहर आता है किन छोटे भट्टी प्लांट में रातों रात बिककर वह गलकर नया रूप ले लेता है इसकी जानकारी से कोई भी जिम्मेदार अनभिज्ञ नहीं है यह बात अलग है कि जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने रहते हैं अब अनजान बने रहने के पीछे क्या कारण है यह समझ पाना मुश्किल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811