Let’s travel together.

दिव्यांग एवं वृद्धजनों को शिविरं का आयोजन

0 161

सुरेन्द्र जैन रायपुर

जनपद पंचायत आरंग में 4 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत एक दिवसीय दिव्यांग एवं वृद्धजनों के सामाजिक सामावेशन विषय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं हकदारी शिविरं का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण कर रायपुर जिला मेंडिकल बोर्ड की टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। इस शिविर में जनपद पंचायत क्षेत्र के 138 ग्राम पंचायतों से कुल 186 दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों ने भाग लिया। जिसमें 80 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण,33 लोगो ने उपकरण मांग और 28 दिव्यांग UDID हेतु आवेदन और सामाजिक सहायता पेंशन योजना अंतर्गत 39 आवेदन प्राप्त हुए है। जिस पर त्वरित कार्यावाही कर 58 लोगों को मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 10 अति वृद्धजनों को शिविर स्थल पर सम्मानीय जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन,उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता डूमेन्द्र साहू एवं सम्मानीय जनपद सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाकर वाकिंग स्टीक (छड़ी) का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला मेडिकल बोर्ड के सम्मानीय चिकित्सकगण मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ एम. पी.महेश्वर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ व्ही. के झा, ई.एन.टी. चिकित्सक डॉ एस. के भण्डारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निधी ग्वालरे, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश शुक्ला, क्लीनिकल साईकोलाजिस्ट, श्रीमती रजिया, दिव्याता लिपिक श्रीमती अनुराधा द्विवेदी, दिव्यांग यूडीआईडी से श्री अभिलाष वर्मा, समाज कल्याण विभाग से श्री भूपेश पाण्डे संयुक्त संचालक रायपुर, श्री अमित परिहार परीवीक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कुमार कौशिक सहित एन.आर.एल.एम. के समस्त क्षेत्रिय समन्वयक सहित जनपद पंचायत आरंग के जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811