Let’s travel together.

एम्स को नहीं मिल रहा चिकित्सा अधीक्षक, दूसरी बार निकाला आवेदन

110

आवेदन करने वाले को मेडिकल स्नातकोत्तर की डिग्री के साथ-साथ मेडिकल शिक्षण व शोध कार्य में 14 वर्ष के अनुभव होना चाहिए या अस्पताल प्रशासन में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ किसी बड़े अस्पताल के संचालन में सात वर्ष प्रशासनिक कामकाज का अनुभव होना चाहिए।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली को चिकित्सा अधीक्षक नहीं मिल रहा। हालत यह है कि एम्स को नए चिकित्सा अधीक्षक के लिए आवदेन की तारीख को बढ़ाना पड़ा। एम्स ने इस बार चिकित्सा अधीक्षक पद पर बाहर से डेपुटेशन पर एमएस को लाने का फैसला लिया है। इसके तहत उन्होंने आवेदन निकाला, लेकिन अभी तक इस पद को लेकर कोई खास रूचि नहीं दिखाई गई। पहले इस आवेदन की तारीख बढ़ाकर 24 मार्च की गई थी और अब आठ अप्रैल कर दी गई है।

बीते साल दिसंबर में अस्पताल प्रशासन ने विभाग के डा. डीके शर्मा एम्स को मुख्य अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के पद से हटा दिया था। उनके जगह पर फारेंसिक मेडिसिन के प्रोफेसर व संस्थान के रजिस्ट्रार डा. संजीव लालवानी को कार्यकारी तौर पर मुख्य अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके आद एम्स ने जनवरी में चिकित्सा अधीक्षक की नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर बाहर से एमएस नियुक्त करने फैसला लिया।

इसका कार्यकाल अधिकतम पांच साल होगा। आवेदन करने वाले को मेडिकल स्नातकोत्तर की डिग्री के साथ-साथ मेडिकल शिक्षण व शोध कार्य में 14 वर्ष के अनुभव होना चाहिए या अस्पताल प्रशासन में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ किसी बड़े अस्पताल के संचालन में सात वर्ष प्रशासनिक कामकाज का अनुभव होना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811