हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
आजादी के अमृत महोत्सव में स्वस्थ मन, स्वस्थ तन अभियान के अन्तर्गत मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता हेतु जिला चिकित्सालय से चरक अस्पताल तक बीएससी नर्सिंग की छात्राओं एवं स्टाफ ने रैली निकाली।

रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आर एम ओ डॉ.निधि जैन, डॉ.नितराज गौड़ और नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य डॉ.विनीत अग्रवाल ओर मनोवैज्ञानिक सुश्री साईमित्रा चौहान की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें डॉ.विनीत अग्रवाल ने स्वस्थ मन, स्वस्थ तन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में डॉ.मानसिंग जैन, मनोचिकित्सक राजेन्द्र, मेल स्टाफ नर्स सुश्री नेहा बनेले द्वारा सेवाएं दी गई।