Let’s travel together.

शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर सादगी और धार्मिक रीति रिवाज से मनाया जन्मदिन

0 815

विदिशा से तोरनसिंह शिल्पकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपना 63 वां जन्मदिवस प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर सादगी और धार्मिक रीति रिवाज से मनाया।सीएम शिवराज के साथ उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान एवं उनके पुत्र कुणाल चौहान भी मौजूद थे।
बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर कार्यकर्ता एव आमजन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दीं।


विगत कई वर्षो से विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर अपना जन्मदिन मनाने वाले शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ श्री गणेशजी की पूजन-अर्चन कर मन्दिर पर आयोजित हवन यज्ञ में भी आहूतियां छोड़ी एवं वहाँ आयोजित सुंदर कांड समापन अवसर पर आरती इत्यादि भी की।वहीं मन्दिर पर आयोजित भंडारे में सीएम ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ कन्या भोजन में अपने हाथों से कन्याओं को भोजन भी परोसा।इस अवसर पर सीएम ने कहा कि जनता और सरकार के सहयोग से क्षेत्र का विकास हो…वहीं उन्होंने बेटियों के सम्मान एवं स्वक्षता अभियान पर जोर दिया..

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |     समानता का अधिकार ही महिलाओं को सशक्त बनाएगा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811