Let’s travel together.

समानता का अधिकार ही महिलाओं को सशक्त बनाएगा

0 39

– शासकीय श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परिचर्चा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

महिलाओं को सम्मान और बराबरी का अधिकार देकर ही भारतीय समाज वास्तविक प्रगति के मानकों को छू सकता है! महिलाएं अपनी क्षमता को साबित करते हुए विकास के शिखर तक पहुंच चुकी है परंतु अभी भी महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिला है, यह चिंता का विषय है। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए शासकीय श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा की महिलाओं ने अपनी योग्यता साबित कर दी है, समाज को उसे स्वीकारना होगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में डॉ. मंजूलता गर्ग ने इस दिवस के इतिहास का परिचय देते हुए इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा रौनक शर्मा, छात्र अरिल श्रीवास्तव, व रितेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ गुलाब सिंह ने कई प्रेरक उदाहरण देकर स्त्रियों की शक्ति के प्रति समाज की अस्वीकारता को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डॉ. दिव्या तोमर ने महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मातृ शक्ति की स्वीकार्यता समाज की उन्नति के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ नैंसी मौर्य ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया। डॉ. पुनीत कुमार ने साहित्य में उपलब्ध अनेक उदाहरणों से महिला अस्मिता को स्थापित करने की आवश्यकता को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का जीवंत संचालन करते हुए डॉ. शालिनी राय ने सभी सहभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन     |     सहकारी समितियों के कर्मचारियों की पीड़ा: “कमीशन आधारित व्यवस्था में कब तक चलेगा परिवार?     |     कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों से किसानों को किया जाएगा जागरूक     |     वट सावित्री अमावस्या पर महिलाओं ने किया विशेष पूजन, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     8 दिन में पूरा हुआ जनगणना का प्रथम चरण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान     |     समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811