Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शनिवार के दिन करें ये चार उपाय, भागेगा दूर दुर्भाग्य

0 137

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। कहा जाता है कि शनि ग्रह जातक के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डाल सकता है। शनि एक ऐसा ग्रह है जो आपकी किस्मत को चमकाकर आपको राजा बना सकता है और आपको बर्बाद करके राजा से रंक भी बना सकता है। साथ ही शनि देव के प्रकोप से जातकों के जीवन में नौकरी और व्यापार से संबंधित कई तरह की परेशानियां आती रहती हैं। इन परेशानियों के निवारण के लिए शास्त्रों में शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा तथा कुछ उपाय करना लाभदायक बताया गया है। कहा जाता है कि कर्मफल दाता शनि देव को प्रसन्न करने से जातकों के जीवन में आ रही नौकरी और व्यापार से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मान्यताओं के अनुसार शनिदेव ने हनुमान जी को ये वचन दिया था कि वे कभी भी उनके भक्तों को परेशान नहीं करेंगे। इसलिए शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। शनिवार के दिन उन्हें चोला चढ़ाएं, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड आदि का पाठ करें।

पौराणिक कथाओं के अनुसार पीपल में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। साथ ही कहा जाता है कि पीपल को भगवान श्रीकृष्ण ने अपना स्वरूप बताया है और शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं। ऐसे में शनिवार के दिन पीपल की पूजा करने पर वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार अगर आपके जीवन में शनि की खराब स्थितियों की वजह से कुछ अच्छा नहीं हो रहा है, तो आप शनिवार के दिन सातमुखी रुद्राक्ष को गंगाजल से धोकर धारण करें। कुछ ही दिनों में इसके शुभ प्रभाव मिलने लगेंगे और आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करना शुभ माना जाता है। आप शनिवार के दिन सरसों के तेल को दान कर सकते हैं। वहीं दान करने से पहले इसे एक बर्तन में लें और इसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद दान करें। कहा जाता है कि कुछ शनिवार तक लगातार ऐसा करने से शनि से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811