Let’s travel together.
nagar parisad bareli

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सलामती के लिए नमाजे जुमा के बाद दुआ की गई

0 456

रिपोर्ट सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

दारुल उलूम फारुकिया मदरसा सिलवानी में नमाजे जुमा में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सलामती के लिए दुआ की गई। दुआ में पूरे मुल्क और पूरे दुनिया में अमन-ओअमान कायम रहे ऐसी कामना मुस्लिम समाज द्वारा की गई।

इस अवसर पर दारुल उलूम उलूम फारुकिया के तमाम असतीज़ा और तलवा और बस्ती के सभी बुजुर्गों ने यूक्रेन में हो रही लड़ाई को अमन और शांति में बदलने के लिए अल्लाह से दुआ की और पूरी दुनिया को अमन शांति और भाईचारे का पैगाम दिया।
मुस्लिम समाज प्रदेश भोपाल के लोगों द्वारा यूक्रेन रूस में फंसे भारतीयों को सही सलामत वापसी के लिए दुआ करी और उन मुल्कों में अमन व अमान शांति बनी रहे इस बात की मालिक से दुवा करी इस मौके पर मुस्लिम समाज मध्य प्रदेश के तमाम लोग और खास तौर से जनाब क़ाज़ी अंसार अहमद साहब और जनाब इनाम हुसैन नवाद साहब मौजूद रहे।
मुफ्ती रहीम उल्ला साहव से बात हुई तो उन्होंने यही कहा यही ऊपर वाले सबको सलामत रखना और हमारे बच्चों को सही सलामत भारत वापस भेजना यही हमारी दुआ है।
उन्होंने एक बहुत महत्वपूर्ण बात की कि हम शांति अमन पसंद लोग हैं और हमारा देश शांति प्रिय देश है इसलिए हम चाहते हैं कि दुनिया में कहीं भी युद्ध ना हो जिससे किसी न किसी को नुकसान होता है और वह नुकसान पूरे दुनिया के अमन पसंद लोगों के लिए होता है जिसमें भारत भी कहीं पीछे नहीं रहेगा और कहीं ना कहीं किसी ना किसी वस्तु का आवागमन होता है और युद्ध से महंगाई बढ़ती है जिसकी बार सीधी गरीब आदमी पर होती है इसलिए युद्ध पूरी दुनिया के लिए ठीक नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811