Let’s travel together.

सीहोर-इछावर रोड पर निर्माण एजेंसी एके शिवहरे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों की दबंगाई

0 724

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर से नसरुल्लागंज तक हाइवे का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस रोड का निर्माण एके शिवहरे कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। उक्त कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण सिंह ने यहां काम कर रहे ड्राइवर के साथ डंडे से मारपीट की। वहीं रिवाल्वर दिखाकर मैनेजर ने धमकाया भी। बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर के समय सीहोर-इछावर रोड पर निर्माण चलने के दौरान ड्राइवर पर प्रोजेक्ट मैनेजर को चोरी का शक हुआ और दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मैनेजर ने डंडे से जमकर ड्राइवर की पिटाई कर दी। उक्त घटना के बाद कंपनी के काम करने वाले सभी ड्राइवर एकत्रित हुए और थाने पहुंचकर प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार इछावर से सीहोर के रोड पर चौड़ीकरण और डामरीकरण का काम किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य एके शिवहरे कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। उक्त कंपनी में सैकड़ों की संख्या में मजदूर, ड्राइवर सहित अन्य लोग काम कर रहे हैं। रोज की तरह बुधवार को भी रोड का निर्माण किया जा रहा था। तभी दोपहर के समय कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण सिंह को एक ड्राइवर आनंद बैरागी पर चोरी का शक हुआ। इसको लेकर मैनेजर और ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। मैनेजर ने ड्राइवर की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे ड्राइवर को चोटें आई है। वहीं रिवाल्वर दिखाकर मजदूरों को धमकाया। उक्त घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले सभी ड्राइवर एकत्रित होकर थाने पहुंचे। थाने पहुंचकर फरियादी ड्राइवर आनंद बैरागी ने प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही पूरी घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811