Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति ने पूर्ण शराबबंदी मुहिम को किया तेज

0 287

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति ने पूर्ण शराबबंदी लागू करने पंचायत समिति को आवेदन देकर अपनी मुहिम को तेज कर दिया है ।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष हुलास साहू व प्रदेश सचिव धर्मेंद्र बैरागी ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम पंचायत समिति धनेली, गिरौद, टेकारी को आवेदन सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस के भूपेश सरकार शराबबंदी की वादा पूरा करें प्रमियम के नाम पर नए-नए शराब दुकान खोलना बन्द करे।उन्होंने कहा कि जब तक छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू नहीं हो जाता तब तक हमारे समिति शराबबंदी मुहिम चलाते रहेंगे। पंचायत समिति को सौंपने के बाद जनपद समिति के, फिर उसके बाद जिला समिति को प्रत्येक पंचायत में ग्राम सभा कर पूर्ण शराबबंदी लागू करने प्रस्ताव पारित करने आवेदन सौंपेंगे।

ग्राम पंचायत धनेली, टेकारी और गिरौद के सरपंच, सचिव ने आवेदन पत्र लेते हुए सहमति जताई और उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव करने आश्वासन दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811