Let’s travel together.

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित

0 43

भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

सी एल गौर रायसेन

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूरे देश भर में चलाए गए हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की विशेष मौजूदगी में मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्री शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एवं भारत माता के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट जाए उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें बढ़-चढ़कर सभी को भाग लेना है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी आगामी कार्यक्रमों की दी गई है उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी तथा सक्रियता के साथ निभाए। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हर घर तिरंगा फहराया जाए वही 14 अगस्त को निकलने वाली मौन तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक सहभागी बने उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि तिरंगा यात्रा अभियान के तहत जो भी जिम्मेदारी आपको दी गई है उसका निर्धारित समय पर पालन करें।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित राजेश पंथी, वीर सिंह पटेल, आदित्य शर्मा, वीरेंद्र बघेल, सिद्दीक सिद्दीकी, बबलू ठाकुर, देवेंद्र यादव, सीएल गौर,जगदीश अहिरवार, सहित नगर मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री अमित कटियार ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811