Let’s travel together.

कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 में अच्छा काम करने पर 5 हजार का पुरुस्कार देने की घोषणा की

0 90

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण का आयोजन 10 मई से 31 मई तक सम्पूर्ण क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। अभियान के दो प्रमुख घटक है प्रथम घटक में नागरिक सेवाओं से संबंधित 67 सेवाएं प्रदाय करना एवं लंबित सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत दी गई सेवाओं का विभागवार, ग्राम पंचायत, नगर निगम के वार्डवार, नगर पालिका के वार्डवार शत-प्रतिशत एवं अभियान के समय सीमा के अंतर्गत सकारात्मक रूप से निराकृत किये जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप जिला स्तर पर राशि 5000 रू. एवं प्रशंसा पत्र प्रदाय किया जाएगा।
यदि किसी व्यक्ति विशेष द्वारा यह आपत्ति या चुनौती किया जाता है कि अभियान के अंतर्गत उनकी 67 सेवाओं से संबंधी शिकायत में पात्रता के बाद भी योजना अनुरूप लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और यह प्रमाणित पाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में हितग्राही को 500 रूपए की राशि लाभांश प्रदाय किया जावेगा एवं यह राशि संबंधित विभाग के जिला अधिकारी से दण्ड स्वरूप वसूली की जावेगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811