Let’s travel together.

पहले महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना चलाई अब कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का किया शुभारंभ

0 165

 

देवेंद्र तिवारी रायसेन

इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्येनजर जब मुख्यमंत्री ने बड़े स्तर पर लाडली बहना योजना चलाई । अब इस योजना को को कांग्रेस ने नारी सम्मान का नाम देते हुए प्रदेश भर में आज से ब्लाक स्तर तक शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष विधानसभा चुनाव आने वाले हैं तब महिलाओं को सशक्त समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना लागू कर दी तथा इस योजना अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह उनके बैंक खाते में एक हजार रुपए डालने का प्रावधान किया गया है तथा श्री चौहान ने बड़े स्तर पर इस योजना को क्रियान्वित करने का बीड़ा उठाया तथा शासन प्रशासन रात दिन इस योजना में जुट गए । इस योजना का लाभ उठाने महिलाओं ने दिन दिन भर अपने बच्चों को गोद में टांगकर लाइन में लगी रही तथा जो नियम बनाए गए हैं उनका पालन करने में जुटी रही । जिससे महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके तथा चुनाव में जीत हासिल कर पुनः सरकार बनाने में सफल हो सकें । अब इसी योजना को कांग्रेस ने महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने सशक्त समृद्ध बनाने के लिए तथा विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाने के लिए इस योजना को नारी सम्मान योजना का नाम दिया गया तथा इस योजना अंतर्गत लाभ उठाने के लिए पात्रता की श्रेणी में आने हेतु अपने प्रावधान रखे गए हैं साथ ही इस योजना अंतर्गत हर पात्र महिला के खातों में डेढ़ हजार रुपए डालने की कवायद शुरू कर दी है इसी नारी सम्मान योजना का आज प्रदेश स्तर से ब्लाक स्तर तक महिलाओं के फार्म जमा कर शुभारंभ किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ब्लाक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने शुभारंभ किया इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती अनीता बाजपेई संगठन प्रभारी कैलाश परमार उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास प्रभारी प्रवक्ता हृदेश किरार इंजी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान सहित सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों सदस्यों सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811