Let’s travel together.

स्कूल के किचन सेट से तीन गैस सिलेंडर सहित गेहूं चावल की में चोरी

0 159

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

एकीकृत शासकीय माध्यमिक साला दीवानगंज में शनिवार रविवार रात अज्ञात चोर द्वारा तीन गैस सिलेंडर सहित गेहूं ,चावल चुरा ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला दीवानगंज के प्रांगण में बने दो किचन सेट में से रात के समय एक किचन सेट से दो सिलेंडर ,गेहूं, चावल और दूसरे किचन सेट से एक गैस सिलेंडर की टंकी चोर रात में चुरा ले गए। जब सुबह बच्चे स्कूल ग्राउंड में खेल रहे थे तभी बच्चों ने आकर जानकारी दी की किचन सेट के ताले टूटे हुए हैं जब जाकर देखा तो चोरी होने का पता चला।
स्कूल प्रांगण में शासकीय माध्यमिक साला के बगल मे दो किचन सेट बने हुए हैं एक में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खाना बनता है तो दूसरे किचन सेट में माध्यमिक शाला के बच्चों का खाना बनता है। ग्राउंड में बच्चे खेल रहे थे तभी देखा कि किचन सेट का ताला टूटा पड़ा है तब जाकर पता चला की चोरी हो गई जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो तीन गैस सिलेंडर, गेहूं चावल गायब मिले। खाना बनाने वाली महिलाओं ने दीवानगंज चौकी पर चोरी का आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद दीवानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई।


बता दें कि माध्यमिक शाला दीवानगंज के बीचोबीच गांव में पढ़ती है इसके बाद भी यहां पर चोरी की घटना हुई है माध्यमिक शाला के चारों ओर बाउंड्री वाल की ऊंचाई बहुत कम है रात के समय असामाजिक तत्व स्कूल में घुसकर बैठते हैं। पहले भी स्कूल के शिक्षक द्वारा इसकी शिकायत की गई थी कुछ दिनों के लिए तो असामाजिक तत्व स्कूल के अंदर नहीं बैठे मगर अब फिर से असामाजिक तत्व रात के समय स्कूल में बैठने लगे हैं इस कारण स्कूल के प्रांगण में डिस्पोजल और दारू की खाली बोतल भी पड़ी मिलने लगी है। इससे पहले भी एक बार इसी स्कूल प्रांगण में गैस की टंकी और अनाथ चोरी हुआ था गैस सिलेंडर दो दिन बाद स्कूल के पीछे पड़ी हुई मिल गई थी।दीवानगंज पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811