Let’s travel together.

मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गोहरगंज पुलिस की गिरफ्त में

0 948

गोहरगंज/रायसेन। थाना गोहरगंज अंतर्गत दिनांक 01 मार्च 22 को फरियादी माता मंदिर ग्राम अमोदा के पुजारी रिंकू पांडे जी ने थाना उपस्थित आकर शिकायत की कि 28 फरवरी की रात्रि में मैं 10:00 बजे पूजा के बाद रात में मंदिर का मैन गेट ताला बंद कर घर आ गया था 1 मार्च सुबह शिवरात्रि के दिन 6:00 बजे मंदिर जाकर देखा तो मंदिर के मुख्य द्वार तथा मंदिर में रखी दान पेटी का ताला टूटा पड़ा था रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में घुसकर ताला तोड़कर मंदिर की दान पेटी में रखे रूपए पैसे 3-4 हजार करीब तथा दान राशि के चंदे के हिसाब की कॉफी कोई अज्ञात चोर रात्रि में चुरा कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना गोहरगंज में अपराध क्रमांक 38 /22 धारा 457 ,380 भा द वि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
शिवरात्रि के एक दिन पहले रात्रि में गोहरगंज अंतर्गत ग्राम अमोदा के माता मंदिर की दान पेटी में से चोरी होने की इस वारदात को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी को मंदिर चोरी की वारदात के संबंध में विशेष निर्देश निर्देश दिए थे
दोराने अनुसंधान थाना प्रभारी गोहरगंज ने अपने स्टाफ टीम के साथ पुलिस कप्तान द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए तथा अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए ग्राम अमोदा तथा आसपास गोहरगंज क्षेत्र के रहवासियों तथा चोरी की प्रवृत्ति वाले संदेहियो से पूछताछ की गई जो कि पुलिस को कुछ संदेहियो के बारे में ठोस जानकारी मिलने पर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई जो कि ग्राम अमोदा के ही रहने वाले आरोपी ठाकुर दास तथा बद्री प्रसाद अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम अमोदा काफी प्रयासों उपरांत पुलिस के संदेह पर खरा उतरा और काफी गुमराह करते हुए पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया आरोपी के कब्जे से छिपाकर रखी मंदिर दान पेटी की चुराई हुई राशि 3251 / रुपए जिसमें की सिक्के चिल्लर तथा नोट हैं तथा दान राशि के हिसाब किताब की कॉपी के साथ ताला तोड़ने में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। संपूर्ण कार्रवाई के उपरांत आरोपी को आज माननीय न्यायालय गोहरगंज में पेश किया जावेगा । विगत दिनों भी थाना प्रभारी गोहरगंज द्वारा मोटर चोरी तथा मोटरसाइकिल चोरी जैसी वारदातों का खुलासा किया जा चुका है ।


माता मंदिर में दान पेटी मैं से ताला तोड़कर चोरी की घटना का खुलासा करने में अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी गोहरगंज आर.के. चौधरी के नेतृत्व में स्टॉप टीम , प्र.आरक्षक राम मनोहर ,विजय, आरक्षक बृजेश संजीव दिलीप तथा अंकित की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है ।
अपनी बेहतर कार्य प्रणाली, नेतृत्व क्षमता तथा कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाह वाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीना के मार्गदर्शन में जिला रायसेन में नित नए बड़े-बड़े गंभीर मामले व अनसुलझी वारदातों का खुलासा काफी कम समय में किया जा रहा है जिससे आम जनों में रायसेन पुलिस को एक अलग पहचान व विश्वास हासिल हुआ है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |     24 घंटे की बारिश ने बढ़ाई गरीबों की मुसीबत, कच्चे मकानों की दीवारें गिरना शुरू     |     दो किलोमीटर सड़क के लिए वर्षों से तरस रहा खेड़ा गांव, बारिश में बह गई पुलिया की मिट्टी     |     एक करोड़ दस लाख का पीएम श्री स्कूल बारिश में बना तालाब, 2 से 3 फीट पानी में डूबी पूरी बिल्डिंग     |     सुनहरा गांव में महिला पर पांच महिलाओ ने लाठी डंडो से किया हमला     |     स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान का शव मिला     |     हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने की प्रकृति पूजा, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     स्कूलों में ई-अटेंडेंस में 9:45 बजे की बाध्यता खत्म, 10:45 बजे तक दर्ज कर सकेंगे उपस्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811