Let’s travel together.

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण, एमपी के 52 जिलों में 8 एससी,14 एसटी, 4 ओबीसी और 26 अनारक्षित सीट, OBC की सीटें घटी

0 287

भोपाल। मध्यप्रदेश के 52 जिलों के जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई है। मध्यप्रदेश के 300 से ज्यादा नगरीय निकाय और 52 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण हो गया। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 52 जिला पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 14, ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं, 26 जिला पंचायत अनारक्षित वर्ग के खाते में गई है।

इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। 8 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, रतलाम और देवास शामिल हैं। इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इंदौर में दूसरी बार सीट SC महिला के लिए रिजर्व हुई है।पिछली बार की तुलना में आधी ओबीसी वर्ग को आरक्षित हुई है।
एसटी सीट– सिंगरौली, हरदा, नर्मदापुरम, जबलपुर, बुरहानपुर, रीवा, नरसिंहपुर, श्योपुर, सतना, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर।
एसटी ओपन-हरदा, जबलपुर, मंडला, सतना, बड़वानी, डिंडोरी, बुरहानपुर।

एसटी महिला की 7 सीटों में नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, नर्मदापुरम जिला शामिल है।

26 अनारक्षित महिला सीट है, जिसमें से 13 महिलाओं के खाते में गई हैं जिसमें राजधानी भोपाल भी शामिल है।

13 अनारक्षित महिला सीट में शामिल जिले हैं- भिंड, निवाडी, विदिशा, शहडोल, उमरिया, पन्ना, मुरैना, छतरपुर, सीधी, उज्जैन, अनूपपुर, टीकमगढ़, भोपाल।

26 अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, इनमें 13 महिला सीट शामिल

1 अनूपपुर -महिला
2 विदिशा -महिला
3 शिवपुरी
4 अशोकनगर
5 राजगढ़
6 मुरैना -महिला
7 खरगोन
8 पन्ना -महिला
9 उमरिया -महिला
10 धार
11 बैतूल
12 भोपाल -महिला
13 भिंड -महिला
14 शहडोल -महिला
15 सीधी -महिला
16 सीहोर
17 बालाघाट
18 निवाड़ी -महिला
19 रायसेन
20 नीमच
21 आगर- मालवा
22 उज्जैन- महिला
23 टीकमगढ़ -महिला
24 छतरपुर -महिला
25 दतिया
26 सागर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बायपास पर स्कूल से चोरी गये लोहा सीमेंट के आरोपी गिरफ्त में     |     सेवा भारती के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए राज्यपाल     |     संविधान दिवस, संगठन पर्व एवं मन की बात को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक  सांची में फिक्स डिपाज़िट ब्याज दर बढ़ाने के बचत पखवाड़े का किया गया आयोजन      |     सहरिया आदिवासी परिवारों के पीछे पहुंचे राज्यपाल, पीएम जनमन योजना के तहत 34 हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश     |     68वीं राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए 4 आदिवासी मजदूर, परिजनों ने उतारी नजर और लगाए गले     |     आनंद उत्सव में खेल गतिविधियों में की सहभागिता,उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने  उड़ाई पतंग     |     त्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     2 दिन से दीवानगंज क्षेत्र में बादल और कोहरा, लोगो की परेशानी बड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811