Let’s travel together.

सीसी सड़क के नाम पर औपचारिकता:घाँस साफ कर बिछ रही सीमेंट-गिट्टी की परत

0 558

दमोह से धीरज जॉनसन

ग्रामीण अंचलों में पंचायती राज व्यवस्था के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कार्य संपादित किए जाते है जिससे ग्रामीणों को सुविधाएं प्राप्त हो सकें, परंतु कहीं-कहीं धरातलीय स्थिति देखने पर महसूस होता है कि सार्वजनिक तौर पर किए  गए कार्यों में गुणवत्ता को ध्यान में न रखकर सिर्फ औपचारिकता की गई है,जिससे वहां बार बार मरम्मत की आवश्यकता होती है और राशि का दुरुपयोग होता है व ग्रामीण अंचलों के लोग परेशान रहते है।

जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर पटेरा मार्ग के पास ग्राम तिंदनी में मुख्य मार्ग से बस्ती तक इन दिनों बारिश के मौसम में सड़क बनाने का काम जारी है परंतु निकट से देखने पर पता चलता है कि औपचारिकता निभाई जा रही है आस पास के गांव से आये मजदूर सीमेंट-कांक्रीट की एक पतली सी परत बिछा रहे है और प्लास्टिक की पानी की पाइप लाइन को ढँकते हुए पहले से बनी नाली के ऊपर रखे पत्थरों को भी ढंक रहे है यहां बिरला सीमेंट लिखी बोरिया रखी दिखाई देती है। कुछ मजदूर जल्दी जल्दी आस-पास की घाँस, फावड़े से साफ कर रहे है जिससे मिट्टी के ऊपर कॉन्क्रीट सड़क की एक पतली सतह बिछ जाए।

इस सड़क निर्माण को देखकर लगता है कि राशि खर्च तो हो रही है पर गुणवत्ता और मापदंड को ध्यान में न रखते हुए सिर्फ औपचारिकता पूर्ण की जा रही है बारिश के मौसम में बन रही यह सड़क खानापूर्ति को परिलक्षित कर रही है। शंका तो यह भी जताई जा रही है कि बजट पहले ही आवंटित हो गया होगा और अब काम दर्शया जा रहा है, पर उसमें भी गुणवत्ता की कमी दिखाई दे रही है।इस संबंध में जब जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि उसे चैक किया जाएगा।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811