Let’s travel together.

गुना पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों किया पैदल मार्च

0 208

 

गुना शहर में पुलिस के पैदल मार्च में ग्वालियर डीआईजी हुईं शामिल

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री  द्वारा हाल ही में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये निर्देशों के तहत डीजीपी द्वारा जनसामान्य में सुरक्षा मैं की भावना बढ़ाने एवं सड़कों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 06 मई 2023 को मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के प्रत्येक थाना क्षेत्र के व्यस्तम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के एक समय में पैदल गश्त किये जाने के निर्देश दिये गये।

डीजीपी  के निर्देशानुसार गुना जिले में भी डीआईजी ग्वालियर श्रीमति कृष्णावेणी देशावतु के नेतृत्व में एवं गुना पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सगर के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा  गुना सर्किट हाउस से शहर के अति व्यस्ततम एवं संवेदनशील क्षेत्रो में पैदल गश्त की गई। इस दौरान लगभग 200 की संख्या में पुलिस बल एक रैली के रूप में खाना होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड, कर्नलगंज, निचला बाजार, सदर बाजार, सुगन चौराहा, लक्ष्मीगंज, बस स्टेण्ड, जयस्तम्भ चौराहा होते हुये वापस हनुमान चौराहा पहुंचा । गश्त के दौरान पुलिस द्वारा आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने आदि की अपील किये जाने के साथ ही असामाजिक तत्वों व आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगाह रखी गई तथा पुलिसिंग से संबंधित सामान्य समस्याओं की जानकारी ली गई एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व सड़क पर अव्यवस्थित रखे वाहनों, हाथ ठेले वालों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायतें देते हुए शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाई गई। पुलिस द्वारा निकाले गये इस पैदल मार्च का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाये रखना और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की ओर से कड़ी कार्यवाही करने का संदेश देना एवं आमजन में सुरक्षा का भरोषा दिलाना था।

इस अवसर पर डीआईजी ग्वालियर श्रीमति कृष्णावेणी देशावतु गुना पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुला श्री विनोद कुमार सिंह, सीएसपी गुना श्रीमति श्वेता गुप्ता, डीएसपी यातायात  मुकेश दीक्षित, एसडीओपी चांचौडा श्रीमति दिव्या सिंह राजावत, एसडीओपी गुना  युवराज सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक राजीव खरे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, थाना प्रभारी कैन्ट निरीक्षक विनोद सिंह छावई आदि अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

इसी प्रकार जिले के सभी देहात थाना क्षेत्रों में भी संबंधित थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों के व्यस्ततम एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सड़कों पर पुलिस की विजिविलिटी दिखाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811