Let’s travel together.

राजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध पटाखा दुकान संचालित करने वाले के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही

0 236

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

श्री मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक जिला धार ने अवैध रूप से पटाखा की दुकान संचालित कर, पटाखे विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया हैं । इसी क्रम में श्री मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक जिला धार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल बेलापुरकर, अति. पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में राजगढ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में राजगढ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले व्यक्तियों की पतारसी हेतु टीम गठित की गई ।
टीम के द्वारा दिनांक 18.10.2025 को थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले व्यक्तियों व भंडारण की चेकिंग करते, दिपेश पिता दिलीप जैन निवासी तिलक मार्ग राजगढ़ की दुकान पर चेकिंग करते, दिपेश जैन द्वारा स्वयं की दुकान में अवैध रूप से पटाखा सामग्री विक्रय करना पाया गया । दिपेश जैन के अधिपत्य से एक कार्टुन व दो बोरे में विभिन्न अवैध पटाखा सामग्री कुल किमती 65000/- रूपये की जप्त की गई व दिपेश जैन के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये विस्फोटक अधिनियम अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं ।
उक्त कार्यवाही में सउनि सुनील राजपुत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा व अमित बामनिया, आरक्षक दिलीप, आरक्षक सुनील मोर्य तथा आरक्षक राकेश बघेल की सराहनीय भुमिका रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811