Let’s travel together.

एक दिन पहले खरीदी थी पुरानी कार, रिवर्स करते समय कुएं में गिरी, पिता-पुत्री की मौत

120

उज्‍जैन ।  एक दिन पहले पुरानी कार खरीदी और खेत पर बने मकान के यहां उसे चलाने की कोशिश की। इसी दौरान कार 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पिता व पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे व भानजी की हालत गंभीर होने पर रतलाम रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक को कार चलाना नहीं आता था। वह कार में बैठकर गियर बदल रहा था तभी कार रिवर्स होकर कुएं में जा गिरी। नगर के उज्जैन दरवाजा बड़नगर रोड स्थित उड़ान पब्लिक स्कूल के समीपस्थ धाकड़ परिवार में शुक्रवार को मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार कन्हैयालाल उर्फ पवनपुत्र राजाराम संगीतला ने एक दिन पूर्व पुरानी कार खरीदी थी। शुक्रवार को वह उज्जैन दरवाजा बड़नगर रोड स्थित उड़ान पब्लिक स्कूल के समीपस्थ बने मकान पर था। सुबह 10.45 बजे वह कार में चला रहा था। कार में 11 वर्षीय पुत्र योगेश, 8 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी उर्फ लाली एवं 16 वर्षीय भानजी हेमा उर्फ शिवानी पुत्री दिनेश वरवनिया बैठे हुए थे। अचानक रिवर्स गियर लगने से कार 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर घर पर काम कर रही कन्हैयालाल की पत्नी व अन्य परिजन बाहर आए तो उनके होश उड़ गए। आत्माराम बैरागी, रजनीश संगीतला एवं बंटी मेहता कुएं में उतरे और सभी को खाट पर बांधकर रस्सी से खींचकर ऊपर लाए। हादसे में कन्हैयालाल एवं लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, योगेंद्र एवं हेमा को शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर हादसे की जानकारी लगने के बाद एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार, एसडीओपी पुष्पा प्रजापति, थाना प्रभारी रविंद्र यादव, तहसीलदार अर्पित मेहता सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

खुशियां बदली मातम में

कन्हैयालाल ने एक दिन पहले ही लाल कलर की अल्टो कार खरीद थी। इस कारण घर में खुशी का माहौल था। वह अपने परिवार वालों को घुमाने के लिए लेकर आए थे। शुक्रवार को हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

कार चलाना नहीं आता था

कन्हैयालाल को पूरी तरह से कार चलाना नहीं आता था। अपने बच्चों सहित भानेज को कार में बैठाकर कार को आगे पीछे कर रहे थे। कार पीछे करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811