Let’s travel together.

श्रीमद भगवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करे सरकार पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

0 142

विदिशा। गीता जयंती के उपलक्ष में गायत्री प्रज्ञापीठ स्वर्णकार कॉलोनी विदिशा में श्रीमद् भगवत गीता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन रखा गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री विष्णु प्रसाद शास्त्री ने अपने व्याख्यान मे कहा कि गीता का नियमित पाठ करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गीता के शाश्वत ज्ञान को अपने व्यवहारिक जीवन में भी उतरना पड़ेगा, तभी संपूर्ण मानव जाति का कल्याण संभव है। ‌ ‌ ‌

‌ ‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक मुकेश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में सरकार से गीता को शीघ्र ही राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग की। साथ ही उनके द्वारा गीता को छात्रों के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग भी की गई। जबकि ब्रह्म कुमारी सपना दीदी द्वारा ज्ञान भक्ति एवं कर्म योग की सूक्ष्म व्याख्या करते हुए अपने मन को पवित्र करने हेतु ध्यान योग पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ की ट्रस्टी डॉक्टर श्रीमती लोकेश्वरी नेमा, विश्व गीता प्रतिष्ठानम् मध्य भारत के प्रचार प्रमुख रामबाबू यादव ,योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्याम सिंह, पताँजली योग समिति के योगाचार्य गजेंद्र पाल सिंह, भारतीय संस्कृति जान परीक्षा के सह-संयोजक आर पी गुप्ता, पेंशनर हित रक्षक संघ के सचिव अजय नारायण टंडन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ‌

इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक शुक्ला, मनोज शर्मा , गीता श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, किरण कुमार ,अरुणा श्रीवास्तव, गायत्री प्रज्ञा पीठ की पूर्व प्रमुख ट्रस्टी उषा श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, इस्कॉन के प्रतिनिधि अशोक नामदेव, अरुण हजेला, प्रकाश श्रीवास्तव, कायस्थ समाज के पूर्व अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, सचिव डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव, डॉक्टर नेहा श्रीवास्तव, सेवा भारती के प्रतिनिधि धर्म नारायण चतुर्वेदी एवं व्यवस्थापक बालाराम पंथी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के गायक श्री प्रकाश सोनकर एवं प्रखर श्रीवास्तव ने प्रेरणास्पद गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद देवलिया जी द्वारा की गई। गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी राजाराम पवार ने सभी का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811