Let’s travel together.

बुंदेली दमोह महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ,स्वर श्री प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0 103

 

तहसील ग्राउंड पर जारी है 10 दिवसीय बुंदेली दमोह महोत्सव

डॉ.अनिल जैन दमोह 

बुंदेली दमोह महोत्सव 28 अप्रैल से 7 मई तक दमोह के तहसील ग्राउंड में आयुर्वेद होने जा रहा है जिसका शुभारंभ बुंदेली गौरव न्यास के पदाधिकारियों द्वारा एवं गणेश पूजन के साथ किया गया।


महोत्सव के प्रथम दिन नृत्य श्री प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। एवं प्राकृतिक संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए कार्य करने वाले कदम संस्था एवं कुस्ती क्षेत्र में दमोह का नाम रोशन करने वाले धर्मेंद्र पहलवान को महोत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
जिसमें महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को देर शाम से स्वर श्री प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें करीब डेढ़ दर्जन बच्चों ने गायन के माध्यम से स्वर श्री प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। निर्णायक के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ संगीत आचार्य पंडित श्यामसुंदर शुक्ला, वरिष्ठ संगीत शिक्षक श्री रवि कांत वर्मन एवं वरिष्ठ संगीत आचार्य श्री लक्ष्मण प्रसाद खरारे की विशेष मौजूदगी में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वर श्री संयोजक लक्ष्मीकांत तिवारी के निर्देशन में आन्या सोनी के द्वारा एंकरिंग की गई। जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान बुंदेली गौरव न्यास की संरक्षक डॉ सुधा मलैया, बुंदेली गौरव न्यास के अध्यक्ष काका अम्बा लाल पटेल, सचिव प्रभात सेठ, पूजा मलैया, स्वरश्री प्रभारी लक्ष्मी कांत तिवारी सहित न्यास के सभी सदस्यों की मौजूदगी रही।
30 अप्रैल को नृत्य श्री, कौन है दमदार एवं भोपाल की यावर बैंड जैसे कार्यक्रम होंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811