Let’s travel together.

हजारों महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने भोपाल आउटर में जमाया डेरा

0 253

 

नियमितीकरण के लिए अतिथि विद्वानों की रैली आज़ पहुंचेगी नीलम पार्क

डॉ. अनिल जैन भोपाल

सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की सिहोर से चल रही पदयात्रा भोपाल के आउटर छोर हलालपुर बस स्टैंड में डेरा जमा लिया है।जिसमें हजारों की संख्या में अतिथि विद्वान शामिल हैं।

सरकार की वादाखिलाफी एवं नियमितीकरण में हो रही देरी को लेकर अक्रोषित अतिथि विद्वानों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर से भोपाल तक पदयात्रा कर सरकार को वादा याद दिलाने पदयात्रा कर रहे हैं।जैसा की विदित है कि विपक्ष में रहते हुए सूबे के मुखिया ख़ुद शिवराज सिंह चौहान सहित डॉ नरोत्तम मिश्रा,गोपाल भार्गव, वीडी शर्मा सहित कई भाजपा दिग्गज अतिथि विद्वानों से नियमितीकरण का वादा किया था।खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस में रहते अतिथि विद्वानों के लिए सड़क में उतर गए थे।इसी को लेकर अतिथि विद्वान सड़को पर अपनी आवाज उठा रहे हैं।


इनका कहना है-
हमारी मांग सिर्फ़ एक ही है नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित करे सरकार।जो विपक्ष में रहते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी भाजपा नेता मंत्री किए थे हम उनसे वही मांग रहे हैं।प्रदेश के सभी 5 हज़ार अतिथि विद्वान नीलम पार्क पहुचेंगे।मुख्यमंत्री ज़ी नीलम पार्क में आकर अतिथि विद्वानों को नियमितीकरण कर अपना आशीर्वाद दें।शासन प्रशासन से विनम्र प्रार्थना 2 की एक व्यवस्थित नीति बनाकर मध्य प्रदेश के मूल निवासी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करें।सुबह 8 बजे से पदयात्रा नीलम पार्क के लिए होगी रवाना।
डॉ आशीष पांडेय,मीडिया प्रभारी।

लाड़ली महिला अतिथि विद्वान बहनें आज़ अपने भाई मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से नियमितीकरण की भीख मांगने आई हैं।बड़ा दिल करते हुए हमारे धरने नीलम पार्क में आकर नियमित कर उच्च शिक्षित सबसे ज्यादा शोषित महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों को अपना आशीर्वाद दें।लाड़ली बहने इंतजार करेंगी।
-डॉ सपना श्रीवास्तव,सदस्य आंदोलन समिति

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811