Let’s travel together.

32 करोड़ की लागत से बनी फोरलेन सड़क की युवा कांग्रेस ने अर्थी सजाकर निकाली अंतिम यात्रा निकली

0 211

– सड़क पर रखकर जलाया की जमकर नारेबाजी

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन शहर में 32 करोड़ रुपये की लागत से बनाई फोरलेन सड़क और पुल पुलियाओं सौंदर्यीकरण के घटिया निर्माण के विरोध में सोमवार को शाम के वक्त युवक कांग्रेस द्वारा रोड की अर्थी सजा कर अंतिम यात्रा निकाली ।इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई।

सोमवार शाम को पांच बजे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा पूर्व प्रदेश सचिव रुपेश तंतवार के नेतृत्व में शहर के सागर तिराहे से फोरलेन सड़क की अर्थी सजाकर अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें आगे बाकायदा ढपली बज रही थी जो की शहर के इंडियन चौराहे से वापस होकर महामाया चौक पहुंची ।यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने सड़क पर अर्थी को रख कर भाजपा सरकार के मंत्री विधायक और अधिकारियों को जमकर कोसा।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर कलेक्टर और आला अधिकारियों के सामने ही इस घटिया सड़क का निर्माण किया गया पर हरियाणा के जिंदल ठेकेदार पर अब तक किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीडब्ल्यूडी के ईई किशन वर्मा को साफतौर पर बचाया जा रहा है।इस अधिकारी पर मुख्यमंत्री से लेकर सिलवानी विधायक और केबिनेट मंत्री भी कुछ ज्यादा मेहरबान नजर आ रहे हैं।जब मैं इस सड़क के विरोध में प्रदर्शन करने आगे आता था तो मेरे घर पर और फोन के माध्यम से मुझे प्रदर्शन करने को मना करते थे ।इसका मतलब साफ है कि यह घटिया सड़क निर्माण में जमकर बंदरबांट की गई है। इसके बाद उन्होंने रोड पर ही अर्थी को सजाया ।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव रूपेश तंतवार, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मज़हर कबीर रेहान खान, राजकिशोर सोनी,दादा भाई लोहट,राजू महेष्वरी,प्रभात चावला,असलम खान,डॉ शेलेन्द्र झरिया,हसीन खान,विक्की भदौरिया, जुलु भाई, इकबाल खान,रवि यादव, दीपक थोरट, डग्गा पहलवान, जुबी खान, रमाकांत मीणा,शशांक धाकड़,उजेफा उल उज़्मा,रमन मेहरा,अभिषेक सेन,अंकित समाधिया,छोटू राय,मयंक श्रीवास्तव,राहुल समाधिया,सुमित मलवीय, टाइगर कुरेशी, संजय विश्वकर्मा,अमन सक्सेना,गुड्डू भाई उपस्तिथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |     पुरन तालाब पर ‘श्रमदान’ की रस्मअदायगी के बीच प्रभारी मंत्री ने सिस्टम को आईना दिखाया     |     बेगमगंज कृषि मंडी में तेज वर्षा से 6 सैकड़ो क्विटल गेंहू भीगा , करीब 2 लाख का हुआ नुकसान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811