Let’s travel together.

इंदौर में अभिनेता सोनू सूद ने जताई राजनीति में आने की इच्छा

214

इंदौर। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने इंदौर को अपना दूसरा घर बताता। साथ ही उन्होंने राजनीति में आने की इच्छा जताई है। वह गुरुवार को एमटीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम रोडिज के सिलसिले में इंदौर आए थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सोनू सूद ने कहा कि इंदौर से मेरा पुराना रिश्ता है। यह मेरे लिए दूसरे घर जैसा है। गौरतलब है कि सोनू सूद हमेशा ही लोगों की मदद के लिए तैयार रहते है। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने लोगों की खुलकर मदद की थी। आक्सीजन की कमी से जूझ रहे शहर को कई कांसंट्रेटर के साथ ही जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई थी।

सोनू सूद ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि जरूर मैं राजनीति में आना चाहूंगा। लोगों की मदद करना और उनकी समस्याओं को दूर करना मुझे पसंद है। उन्होंने कहा कि मैं इंदौर से चुनाव लड़ना चाहूंगा। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने उनके इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सोनू को जरूर राजनीति में आना चाहिए।एमटीवी रोडिज के लिए सोनू सूद के अलावा रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी भी इंदौर पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811