Let’s travel together.

जबलपुर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी

186

जबलपुर। इस बार गर्मी के आने की उम्‍मीद टल रही है। कभी जबलपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचता है तो लगता है कि गर्मी आ गई, लेकिन अगले ही दिन आसमान में बादलों के डेरा, गर्मी से राहत दे देता है। शाम को आसमान में बादलों की मौजूदगी ने राहत दे दी। शहर के कई क्षेत्र में हल्की बूंदाबादी भी हुई।

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल माह के अंतिम दिनों में गर्मी अपने पूरे ऊफान पर नहीं आई है। बुधवार सुबह से ही सूरज आंख तरेरे रहा। तेज धूप जहां झुलसाने आमादा रही वहीं पश्चिमी गर्म हवा लू का अहसास कराती रहीं। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री पर था। तेज गर्मी से लोगों के पसीने छूटते रहे। दोपहर बाद ही मौसम ने करवट बदली और आसमान पर बादलों की मौजूदगी हो गई, जिससे लोगों को धूप से राहत मिलती रही। इधर बादलाें की आवाजाही से शाम और रात को गर्मी से राहत रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा है इसके असर से अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार

दिन – अधिकतम – न्यूनतम

20 अप्रैल- 40.0- 21.0

21 अप्रैल 39.0 – 21.0

कटनी

20 अप्रैल – 41.2 – 29.2

21 अप्रैल – 40.1 – 31.9

मंडला

20 अप्रैल – 41.0 – 20.0

21 अप्रैल – 42.0 – 20.0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811