हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
प्रातः 11बजे पंचकोशी यात्रा में सम्मिलित हुए श्रद्धालुओं का आज नगर प्रवेश हुआ। नगर प्रवेश पर पंचकोशी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत जिला पंचायत उज्जैन ने गाजे-बाजे के साथ किया।स्वागत की इस बेला में नगर प्रवेश के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिंह देवड़ा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह बहादुर सिंह बोरमुण्डला जिला पंचायत सदस्य सुश्री अजीता परमार,ओम राजोरिया सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य भी उपस्थित रहे. जिला पंचायत की ओर से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम एल टाक ,जिला समन्वयक श्रीमती कविता उपाध्याय एवं कार्यपालन यंत्री सुनील शर्मा स्वागत के लिए उपस्थित रहे।