Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री सहित सिलवानी, भोजपुर विधायक तथा जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी की माताजी के निधन पर जताया शोक

0 141

रायसेन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी श्रीमती हीरा बा के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री व सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह और भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने शोक व्यक्त किया है।


सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने मां नर्मदा जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा हमारे भारत देश को विश्व में नयी गरिमा प्रस्थापित करने के लिये एक कर्तृत्ववान नेता देने वाली माता को वंदन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा को भावपूर्ण श्रद्धांजली। लेकिन आज इस दुख की घड़ी में पूरा देश आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ है।
विधायक श्री सुरेंद्र पटवा ने कहा परमपिता से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार पीड़ादायक है। माँ हीरा बा का संघर्षमय जीवन हम सभी के लिये प्रेरणादायी है। उनके त्याग, समर्पण और संस्कारों का ही परिणाम है कि हमें श्री नरेंद्र मोदी जी जैसा नेतृत्व मिला।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा पहुंचकर पूज्य माताजी स्व. हीरा बा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा की श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी एक धर्म परायण, उर्जावान तथा सुसंस्कारी महिला थीं। उन्होंने कहा कि माँ का जाना एक पुत्र के लिये अपूरणीय क्षति होती है। बाबा भोजेश्वर महादेव आत्मा को चिर शांति और शोकाकुल परिजनों को दारूण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य माताजी हीरा बा का निधन हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद है। वे ममता और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति के रूप में हमेशा स्मृतियों में बनी रहेंगी। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811