कृष्णकांत सोनी सियरमऊ रायसेन
सिलवानी तहसील के ग्राम सियरमऊ में इंडेन गैस गोदाम पर रात में चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 38 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। गैस एजेंसी के संचालक नीतेश साहू ने केसरी न्यूज से बात करते हुए बताया कि चोरों ने रात में ताला तोड़ कर सिलेंडर चोरी कर लिए, जिनकी कीमत 1 लाख तीस हजार रुपए है।

वही घटना की जानकारी सिलवानी थाना प्रभारी भरत सिंह को लगी, तो सिलवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने केसरी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि हमारे समिति के सदस्य भी मामले की जांच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।