Let’s travel together.

फुटपाथ पर सो रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को अज्ञात आरोपी ने सर में मारकर किया घायल

0 174

-कुछ युवकों ने मानवता दिखाते हुए महिला के सिर में पट्टी बांधकर खिलाई दवा

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात में मानवता को शर्मसार करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक मानसिक विक्षिप्त महिला का सिर फोड़ दिया। जिसकी वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी अनुसार सांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने फुटपाथ पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला घूमती रहती है। यह महिला दिन में सांची के स्तूप रोड से लेकर स्टेशन तक यूं ही चलती फिरती रहती है। और रात के समय स्तूप रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने फुटपाथ पर यह महिला सोती है। वहीं बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा महिला के सिर में मारकर उसे घायल कर दिया गया। जब सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने अपने पास नहीं आने दिया। अस्पताल में कार्यरत कुछ युवकों ने मानवता दिखाते हुए महिला को समझाकर उसके सर में पट्टी बांधी और दवा भी खिलाई। वहीं इस संबंध में सांची थाना प्रभारी एम एल भाटी से बात की तो उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी और थाना स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला को देखने पहुंचे थे। और सीसीटीवी फुटेज चेक कराकर अज्ञात आरोपी की तलाश करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811