उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी
बाबा महाकाल कि नगरी उज्जैन में इन दिनों शिव नवरात्री कि धूम है । शिव नवरात्री के छटवे दिन आज महाकाल को उमा महेश श्रंगार से सजाकर दूल्हा बनाया गया। यहाँ भगवान शिव की गोद में उमा अर्थात पार्वती विराजित है। महाकाल के दरबार में विवाह का उत्सव मनाया जा रहा है।

उज्जैन में शिव नवरात्री उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाता हे । नो दिनों तक बाबा महाकाल का अलग अलग रूपों में श्रंगार किया जाता हे , इस श्रंगार का मुख्य उद्देश्य बाबा को दुल्हे के रूप में तेयार करना होता हे जिस प्रकार शादी से पहले दुल्हे को तैयार किया जाता है उसी प्रकार कि रश्मे बाबा महाकाल के साथ हो रही है । बाबा को विशेष रूप से उमा महेश श्रंगार से श्रंगारित किया गया । यहाँ बाबा का रोजाना विभिन्न रूपों में श्रंगार हो रहा है और महाशिवरात्रि पर महाकाल की शादी की जावेगी।