देवेंद्र कुमार जैन भोपाल
जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को हर बार की तरह इस बार भी जनसुनवाई आयोजित की गई है, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग था। नवागत कलेक्टर आशीष सिंह तो इस जनसुनवाई में मौजूद थे ही, साथ ही अपर कलेक्टर हरेंद्र नारायण और संयुक्त कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से 98 से अधिक आवेदक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकांश शिकायतों को स्वयं सुना और तत्काल निराकृत हो सकने वाली शिकायतों का निराकरण भी किया। वही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिया कि शिकायतों का अगले जनसुनवाई से पहले ही निराकरण कर लिया जाए। साथ ही कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में आवश्यक रूप से मौजूद रहें। बिना सूचना दिए किसी अन्य को नहीं भेजें, अन्यथा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.