अभिषेक असाटी बकस्वाहा
ग्राम सुनवाहा से प्रयागराज कुंभ मेले में गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु भगदड़ की चपेट में आ गए जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुनवाहा निवासी हुकुम वाई लोधी अपने परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ मेले में स्नान करने गई थी गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई हुकम बाई लोधी अपनी बेटी के साथ जमीन पर गिर गई उनके ऊपर से सैकड़ों लोग कुचलते हुए निकल गए हुकम बाई लोधी की मौत हो गई वही उनकी बेटी और परिजनो को मामूली चोटे आई है
जिला प्रशासन प्रयागराज प्रशासन से संपर्क में है वही प्रयागराज से मृतक महिला के शव को एम्बुलेंस की मदद से सुनवाहा के लिए रवाना कर दिया गया है
इनका कहना है –
सुनवाहा से लगभग 10 से 15 लोंगो के समूह की प्रयागराज महाकुंभ जाने की जानकारी आई है महाकुंभ में हुई भगदड़ में सुनवाहा निवासी हुकुम बाई पति रमेश लोधी की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर मेरी जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में बात हुई, पुलिस द्वारा बताया गया है की डेथ बॉडी परिजनों को सौपीं जा रही हैं जिसे लेकर परिजन सुनवाहा आ रहे है।
भरत पाण्डेय तहसीलदार