Let’s travel together.

भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल

0 75

सी के पारे 

भोपाल में दिनदहाड़े एक युवक के साथ मारपीट और प्रताड़ना की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के प्रभात पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोगों ने युवक को बीच सड़क पर घेरकर उसके साथ मारपीट की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटा और बाद में जबरदस्ती एक कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना बेहद डराने वाली थी और दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल युवक की स्थिति और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811