Let’s travel together.

मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल

0 75

 रुपेश मेहरा बरेली रायसेन 

बरेली हिंदू समिति द्वारा रामलीला मैदान में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली आगमन पर व्यापार महासंघ ने मानव अधिकार का विशेष कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में नगर के व्यापारीगण, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चैधरी एवं नगर की संस्था सामाजिक टीम पहल, पत्रकार बंधु, धार्मिक बंधु, सामाजिक बंधुओं ने इस कार्यक्रम में बाढ़-चलकर भाग लिया।

कार्यक्रम में बरेली के सामाजिक कार्यों में सेवा भाव में टीम पहल को सम्मानित किया वही नगर के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। बरेली नगर में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो एवं विदिशा व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष राजेश जैन के आगमन पर नगर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों, पत्रकारों और नगर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस दौरान व्यापार महासंघ द्वारा सेवा कार्यों में सक्रिय टीम पहल और पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव, कृषि में पेस्टिसाइड्स उपयोग सहित विभिन्न सामाजिक और आर्थिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही उन्होंने जन समस्याओं, व्यापारियों से जुड़े विषयों एवं नागरिक अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तार से संवाद किया।

प्रियंक कानूनगो ने बताया कि व्यापारियों को व्यवसाय के लिए 10 हजार रूपये से लेकर 50 लाख रूपये तक की लोन की सुविधा सरकार उपलब्ध करा रही है। व्यापारियों को समय पर अपने लोन का भुगतान करते जाऐ और दिनों दिन व्यापारियों की लिमिट बढती जायेगी और वह बढकर लोन सुविधा का लाभ ले सकेंगे और उन्होंने कहा मोदी जी जिस विकसित भारत की बात कर रहे हैं वह भारत केवल फाईलों में नहीं बनेगा व्यापारी और आम नागरिक मिलकर इस विकसित भारत का निर्माण करेंगे। और उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों को प्रोडक्ट खरीदने से केवल धन की हानि ही नहीं धर्म की हानि भी हो रही है विदेशी प्रोडक्ट खरीदने से जो लाभ होता है उसका एक बडा हिस्सा विदेशी मिशनरियों में जाता है और यही पैसा वापिस आकर भारत आकर धर्म परिवर्तन आदि में लगाया जाता है। इसलिए विदेशी वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चों का जो सोशल मीडिया एकाउंट है उसमें घर के परिजनों एवं सदस्येां को भी मित्र बने रहना चाहिए और संभव हो सके तो घर के सदस्यों के सोशल मीडिया एकाउंट का एक ही पासवर्ड होना चाहिए कई दुराचारी सोशल मीडिया एकाउंट पर बहिन बेटियो को जाल में फंसाकर शोषण करने का प्रयास करते हैं। इन सभी विषयों में समझाईश दी। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों और समाजसेवियों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव उनके समक्ष रखे।

प्रियंक कानूनगो ने कहा कि समाज और नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर संवाद अत्यंत आवश्यक है तथा सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं और सुझावों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

नगर के नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चैधरी, हिंदू सोशल मीडिया अध्यक्ष दिनेश बबेले, व्यापारी संघ अध्यक्ष हीरेन्द्र मालवीय, पूर्व हिउस अध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल, लायंस क्लब के पदाधिकारी दिलीप धारीवाल, टीम पहल तरुण भावसार, श्री जैन , पत्रकार संजय शर्मा, अनिल वर्मा, अंकित तिवारी, अरशद मसूद, नीरज विदुआ, अंशुल भार्गव, व्यापारी संघ की ओर से मनमोहन शर्मा, शारदा सराठे, नगर बरेली के समस्त व्यापारी गण इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इसके बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समस्त टीम बरेली सामाजिक संस्था टीम पहल पहुंचकर अच्छे कार्यों की प्रशंसा की नगर में कई गतिविधियों पर मानव अधिकार आयोग की टीम ने चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सुनील सोनी उपाध्यक्ष व्यापार महासंघ, अंकित जैन सहमंत्री, दीपक वर्मा उपाध्यक्ष, अमित चंदेल कोषाध्यक्ष, एवं मंच का संचालन दीपक महेश्वरी ने किया और आभार व्यक्त हितेन्द्र धाकड द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811