Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सिकल सेल एनीमिया (हिमोग्लोबिनोपैथी) के मरीजों का दर्द पूरी संवेदना के साथ महसूस करें

0 84

इसकी रोकथाम एवं उपचार के सभी उपाय किए जाएं
राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने झाबुआ में हीमोग्लोबिनोपैथी रोकथाम एवं प्रबंधन संबंधी बैठक ली

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया (हीमोग्लोबिनोपैथी) के मरीजों का दर्द पूरी संवेदना के साथ महसूस करें तथा इसकी रोकथाम एवं उपचार के सभी उपाय किए जाएँ। “लोग आपको दुआएं देंगे आप के प्रयास से जो स्वस्थ होंगे, उनके माता-पिता भी आपके ऋणी रहेंगे मैं राज्यपाल होकर आपसे प्रार्थना करता हूँ कि इस बीमारी के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।”

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल आज झाबुआ में हीमोग्लोबिनोपैथी रोकथाम एवं उपचार मिशन की झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले की संयुक्त समीक्षा बैठक ले रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा के झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जाएगा तथा आगामी 6 माह के अंदर पूरी गंभीरता के साथ इस बीमारी की रोकथाम एवं उपचार के प्रयास किए जाएँ। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला एवं बच्चे की सिकलसेल की जाँच अनिवार्य रूप से कराई जाए। गर्भवती महिलाओं में सिकल सेल एनीमिया पाए जाने पर गर्भ में पल रहे बच्चों की भी जाँच की जाए।

राज्यपाल श्री पटेल ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के सामूहिक प्रयास से सिकल सेल एनीमिया बीमारी को जड़ से समाप्त किए जाने के संबंध में प्रयास किए जाएं। इस बीमारी के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक भाव होना आवश्यक है। बीमारी को छुपाया न जाए, जाँच करवाकर उपचार किया जाए

बैठक में सांसद श्री गुमान सिंह ने कहा कि जन-जन तक इस बीमारी के संबंध में जानकारी पहुँचाई जाए, जिससे मरीज अपना उपचार करा सकें। स्थानीय भाषा में इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। विधायक श्री कांतिलाल भूरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में नागपुर से आए नेस्को संस्था के राष्ट्रीय सचिव श्री गौतम डोंगरे ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा दोनों सिकलसेल बीमारी से पीड़ित हैं। यह बीमारी बहुत कष्टदायक है, इसकी त्वरित जाँच एवं
उपचार होना चाहिए उनकी संस्था इसके लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में काम कर रही है। एक अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें विशेषज्ञ अपनी परामर्श देते हैं।

बैठक में राज्यपाल श्री पटेल ने राष्ट्रीय पोषण मिशन में सात आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन वितरित किए। राज्यपाल श्री पटेल ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में तुलसी का पौधा भी लगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811