Let’s travel together.

दीपोत्सव पर भगवान महाकाल नगरी की होगी अदभुत छटा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

0 654

भोपाल ।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व पर दीपोत्सव के दौरान भगवान महाकालेश्वर नगरी की छटा निश्चित रूप से अदभुत होगी। महाशिवरात्रि का पर्व भव्य रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पूरा नगर दीपों से जगमगायेगा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान त्रिवेणी संग्रहालय के ऑडिटोरियम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में भव्य रूप में मनाये जाने वाले दीपोत्सव की जानकारी ली। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया कि आगामी दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर लगातार बैठक की जा रही हैं। दीपोत्सव को लेकर शहर की जनता में काफी उत्साह है। सभी सामाजिक संगठन भी बढ़-चढ़कर अपनी ओर से विशेष सहयोग कर रहे हैं। दीपोत्सव के दौरान शहर के प्रमुख घाटों के साथ मुख्य व्यवसायिक क्षेत्रों में भी दीये लगाये जायेंगे। दो सौ दीयों पर दो व्यक्ति लगाये जायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इस दौरान लगभग 12 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाये जाने की तैयारी की जा रही है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक, जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811