Let’s travel together.

खजुराहो के हुनर मेले में मिट्टी में जान फूँक रहे हैं शिल्पी

0 395

पर्यटक भी आजमा रहे चाक पर हाथ

पर्यटन नगरी खजुराहो में नृत्य महोत्सव में कला की विविध गतिविधियों का मेला लगा हुआ है। इसमें माटी शिल्प मेला ‘हुनर’ पर्यटकों के खासे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हुनर मेले में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों के मिट्टी शिल्पकार अपने जादुई कला से मिट्टी में भी जान फूँकने में लगे हैं। खास बात ये है कि मेले में आने वाले लोग खुद भी चाक पर हाथ आजमा रहे हैं।

उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आयोजित हुनर मेले में  कलाकार एक से बढ़कर एक कलाकृतियाँ बना रहे हैं। हाथी, घोड़े, चिडिय़ा, कलश आदि को बड़े ही सुंदर तरीके से आकार दिया जा रहा है। शिल्प शिविर में उत्तरप्रदेश गोरखपुर के श्री राममिलन प्रजापति, मंडला के श्री भीकम प्रजापति, चंद्र नगर की राधा प्रजापति और श्री यादवेंद्र प्रजापति चाक पर मिट्टी के शिल्प बनाने का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी दे रहे हैं।

कुशल कलाकारों के हाथों से तैयार कलाकृतियाँ ऐसी लगती है, जैसे बोल पड़ेंगी। मिट्टी के शिल्पकारों की ऐसी सजीव कलाकारी देखकर पर्यटक हैरान रह जाते हैं। मिट्टी से बने खिलौने भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। शिल्प शिविर देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811