Let’s travel together.

पाक एससी ने शहबाज सरकार को दिया तगड़ा झटका, चुनावों को असंवैधानिक बताया

137

इस्‍लामबाद। पाकिस्‍तान में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के पंजाब प्रांत और खैबर पख्‍तूनख्‍वां प्रांत के चुनाव बाद में कराने के फैसले को अमान्‍य घोषित कर दिया। इस फैसले का ऐलान पाकिस्‍तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने किया है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ आए फैसले में आठ अक्‍टूबर 2022 को होने वाले चुनावों को असंवैधानिक करार दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 अप्रैल से 15 मई के बीच इन चुनावों को कराने का आदेश दिया है। यह ऐलान जहां पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए खुशी की तरह है तो पीएम शहबाज शरीफ के लिए बड़ा झटका है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा ‎कि संविधान और कानून चुनाव की तारीख को स्थगित करने का अधिकार नहीं देते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पांचवें चरण में थी तब चुनाव आयोग ने अपने फैसले की घोषणा की।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश ने 13 दिन बर्बाद कर दिए हैं। चुनावों को आठ अक्‍टूबर तक आगे बढ़ाने का जो फैसला लिया गया, वह पूरी तरह से असंवैधानिक है। चुनाव आयोग ने पहले 30 अप्रैल को पंजाब में चुनाव का ऐलान किया था। लेकिन बाद में इसे 8 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ  ने इस फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला किया था।
पाक में सुप्रीम कोर्ट ने 27 मार्च को पीटीआई की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई शुरू की। तीन अप्रैल को उसने यह कहते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया कि फैसले का ऐलान चार अप्रैल को होगा। फैसले से पहले रक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में चुनाव के लिए सुरक्षा प्रदान करने से सेना के इनकार को तारीख आगे करने की वजह बताया था। आठ दिनों तक दोनों पक्षों की तरफ से दलीलें पेश की गईं।
दूसरी तरफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने फुल कोर्ट गठित नहीं होने की स्थिति में देश में आपातकाल या मार्शल लॉ लगाने की आशंका जताई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811