Let’s travel together.

ग्रीन इंडिया मूवमेंट का संदेश दे रहे रॉबिन सिंह पहुंचे दीवानगंज

0 119

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर शनिवार को पर्यावरण जागरूक का संदेश लेकर साइकिल से रॉबिन सिंह दीवानगंज पहुंचे। साइकिल ग्रीन इंडिया मूवमेंट का संदेश देते रॉबिन सिंह विदिशा से होते हुए भोपाल जा रहे हैं। साइकिल से यात्रा करते हुए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रॉबिन सिंह ने कहा कि हम पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर अभी नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी। इटावा उत्तर प्रदेश निवासी रॉबिन सिंह 6 अक्टूबर 2022 कन्याकुमारी तमिलनाडु से पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चला रखा है जिसके तहत 11 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में समापन होगा।


इटावा उत्तरप्रदेश निवासी रॉबिन सिंह अभी तक 24 राज्यों की यात्रा कर चुके 519 वे दिन दीवानगंज पहुंचे। रॉबिन सिंह ने कहा कि हम यूनिवर्सिटी और स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं एवं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं सभी लोगों को यहां संदेश पहुंचे कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होकर इस पर विचार करना प्रारंभ करें और हवा पानी और इनको शुद्ध रखने के लिए अपने स्तर से प्रयास शुरू किया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर के अभी तक 30 हजार से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811