Let’s travel together.

कब करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, कितना काम बाकी? ट्रस्ट ने दिए ये जवाब

74

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में विकास कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा के साथ राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी थी। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने राममंदिर के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति से सीएम को रू-ब-रू कराया।

राममंदिर का भूतल (गर्भगृह) कब तक तैयार हो जाएगा? कितना काम अभी और बाकी है… रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कब करेंगे, तारीख तय की कि नहीं…?। ये सवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामजन्मभूमि में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछे थे। सीएम के सवाल पर ट्रस्ट के महासचिव ने उन्हें अपनी योजना से अवगत कराया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में विकास कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा के साथ राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी थी। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने राममंदिर के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति से सीएम को रू-ब-रू कराया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के बारे में उपरोक्त सवाल पूछे थे। उन्होंने यह भी पूछा कि स्थल कब तक तैयार हो जाएगा।

चंपत राय ने बताया कि हमने अपनी योजना से सीएम को अवगत करा दिया है। निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार कार्य संतोषजनक तरीके से आगे बढ़ रहा है। दिसंबर 2023 तक भूतल यानी गर्भगृह बनकर तैयार हो जाएगा। कहा कि जब प्राण प्रतिष्ठा करनी होगी, उससे एक महीने, 15 दिन पहले तारीख घोषित कर दी जाएगी। पहले से तारीख घोषित करना ठीक नहीं है, कुछ लोग षड्यंत्र भी कर सकते हैं।
एक सवाल के जवाब में चंपत राय ने कहा कि काशी कॉरिडोर का उद्घाटन दिसंबर में हुआ था। मैंने काशी के विद्वानों से राय ली है। हम दिसंबर में भी प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं। मकर संक्रांति के आसपास की तिथि भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए देखी जा रही है। विद्वान व संत-धर्माचार्य जो मत देंगे, उसी के तहत योजना बनेगी।

15 दिन में शुरू हो जाएगा बीम रखने का काम

चंपत राय ने बताया कि गर्भगृह का काम तीव्र गति से चल रहा है। बीम के सभी पत्थर निर्धारित ऊंचाई तक रखे जा चुके हैं। जो कुछ बचे हैं, वह जल्द ही निर्धारित ऊंचाई तक पहुंच जाएंगे। राममंदिर की सीढ़ियां भी तेजी से बन रही हैं। बताया कि उम्मीद है कि 15 दिन बाद बीम रखने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। बीम ढालने के बाद छत ढालने का काम शुरू किया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811