Let’s travel together.

बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर 3 शिक्षाकर्मियों के विरुद्ध हुई कार्यवाही, एक निलंबित और दो को नोटिस

0 209

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के संचालन में लापरवाही बरतने पर केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस तथा पर्यवेक्षक को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर परीक्षा केन्द्र पर उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री कन्हैया लाल बाल्मीक को परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु केन्द्राध्यक्ष तथा श्रीमती ज्योति शर्मा को सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गत दिवस केन्द्र पर घटित घटना के क्रम में कोई प्रतिवेदन या जानकारी कार्यालय में प्रस्तुत नहीं की गई है। इसे कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कार्यवाही की गई है। जारी नोटिस का जवाब 05 दिवस में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषप्रद न होने अथवा समयावधि में जवाब प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षक आमिर मोहम्मद सिद्दीकी की ड्यूटी वार्षिक परीक्षा 2022 के सफल संचालन हेतु पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा केन्द्र सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर शिवपुरी में लगाई गई थी। गत दिवस हाईस्कूल वार्षिक परीक्षा का प्रथम पेपर हिन्दी के दौरान श्री सिद्दीकी की ड्यूटी जिस कक्ष में थी, उस कक्ष से एक परीक्षार्थी द्वारा उत्तर पुस्तिका ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर श्री सिद्दीकी दोषी प्रतीत होते हैं। इस लापरवाही पर शास.मा.वि.सुजवाया के माध्यमिक शिक्षक श्री आमिर मोहम्मद सिद्दीकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवपुरी नियत किया जाता है। संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811