Let’s travel together.

रिश्वत लेते पकड़े गए SECL के सहायक डिवीजनल फाइनेंस मैनेजर

112

रायपुर । सात साल पहले रिश्वत लेते सीबीआई भिलाई शाखा के टीम के हत्थे चढ़े एसईसीएल बिलासपुर के डीएफएम कार्यालय में पदस्थ रहे सहायक डिवीजनल फाइनेंस मैनेजर अजय कुमार पंडा को सीबीआई की विशेष न्यायाधीश ममता पटेल ने दो अलग-अलग धाराओं में क्रमश: तीन व चार वर्ष सश्रम कारावास के साथ ही पांच-पांच हजार रूपये की अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।दंड की राशि का भुगतान न करने पर आरोपित को छह माह अतिरिक्त कैद भुगतना होगा। शासकीय लोक अभियोजक रजत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित आरएम सुब्रमण्यम से एसईसीएल बिलासपुर के डीएफएम कार्यालय में पदस्थ सहायक डिवीजनल फाइनेंस मैनेजर अजय कुमार पंडा ने टेंडर में बिना बाधा के नेगोसियेशन के लिए रिश्वत की मांग की थी।

आरएम सुब्रमण्यम परेशान होकर इसकी शिकायत सीबीआई की भिलाई शाखा में की थी।शिकायत के आधार पर 13 मई 2016 को सीबीआई की टीम ने अजय कुमार पंडा को 11 हजार छह सौ रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7,13(1)डी के तहत केस दर्ज कर आठ जुलाई 2016 को आरोप पत्र सीबीआई की विशेष न्यायाधीश ममता पटेल की कोर्ट में पेश किया।न्यायाधीश ने सीबीआई के अधिकारियों की ओर से पेश किए गए ठोस सुबूत,गवाहों के बयान के आधार पर आरोपित अजय पंडा के खिलाफ दोष सिद्व पाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में तीन वर्ष और धारा 13(1)डी में चार वर्ष सश्रम कारावास के साथ पांच-पांच हजार रूपये की अर्थदंड की सजा सुनाई।दोनों सजाए एक साथ चलेगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811