लाहौर । लाहौर की एक अदालत ने पाकिस्तान पुलिस को पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिशें बंद करने का आदेश दिया है। पुलिस ने आज इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास की घेराबंदी की और इसके बाद लाहौर की सड़कों पर हाई ड्रामा चला। इसके बाद कोर्ट का यह आदेश आया।
लाहौर में पुलिस और इमरान खान के समर्थकों के बीच पूरी रात संघर्ष चला। आंसू गैस के गोले छोड़े गए और गुस्साई भीड़ ने पथराव किया। कोर्ट का आदेश आने पहले भ्रष्टाचार के आरोपों में अदालत में पेश होने में नाकाम रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिशें और तेज की गई थीं। लाहौर के जमान पार्क इलाके में स्थित इमरान खान के अवास के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ पंजाब रेंजर्स की टुकड़ी भी शामिल की गई थी।
अपने नेता को गिरफ्तार करने से रोकने के दौरान इमरान खान के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद लाहौर के जमान पार्क इलाके में किसी युद्ध के मैदान जैसा मंजर बन गया है। सड़कों पर आंसू गैस के गोले, जले हुए टायर और वाहन का मलबा बिखरा पड़ा नजर आ रहा है। इस झड़प में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.