देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन
सुबह तड़के करीला जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आरिफ बस ने टक्कर मार दी जिसमे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 24 से ज्यादा घायल गो गये है।इस घटना में मीरा बाई /गोरे लाल ग्राम देहलाबाड़ा,कालूराम/ तुलसीराम धानक की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना सांची के पास स्थित संबोधी होटल के पास रात 3 बजे की सभी घायलों को सांची अस्पताल में 108 की मदद से पहुंचाया यहां से लगभग दो दर्जन से ज्यादा घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
