Let’s travel together.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय का 8 जून को किया जाएगा संभाग स्तरीय घेराव

0 105

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

विक्रम विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं व व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संभाग स्तरीय विक्रम विश्वविद्यालय का घेराव गुरुवार 8 जून 2023 को प्रातः 11:00 किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारों को देते हुए प्रांत मंत्री कु.राधिका सिंह सिकरवार ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय में प्रवेश, परीक्षा व परिणाम में सुधार को लेकर, विद्यार्थियों के परिणामों में निरंतर आती एटीकेटी को लेकर, NEP के उचित क्रियान्वयन को लेकर, एकेडमिक कैलेंडर के उचित पालन को लेकर। रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती को लेकर, विश्वविद्यालय में अपर्याप्त संसाधन व कर्मचारियों की कमी को लेकर, विश्वविद्यालय में ठप पड़े शोध कार्य को लेकर। परीक्षा फॉर्म लिंक समय पर खोलने को लेकर, पीएचडी घोटाले, नोडल सेंटर के उचित क्रियान्वयन को लेकर, अत्यधिक ATKT फीस वसूलने को लेकर, प्रवेश पत्र में विषयों की गड़बड़ी को लेकर, स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों को उचित संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर, पूर्ण समय के कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर, डिग्री सर्टिफिकेट का शुल्क समाप्त करने को लेकर, स्टूडेंट वेलफेयर फंड का उपयोग छात्रहितों में करने को लेकर यह सब व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विक्रम विश्वविद्यालय का घेराव किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में प्रांत सहमंत्री ऋतिक नागर, महानगर मंत्री गौरव बैंदवाल उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811